हिंदी दिवस 2020

 सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस दिन भारत की संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी गई हिंदी भाषा को भारत गणराज्य की आधिकारिक भाषा घोषित किया था। भारत की संविधान सभा ने 14 सितंबर 1949 को भारत गणराज्य की आधिकारिक भाषा के रूप में हिंदी को अपनाया। हालांकि इसे 26 जनवरी 1950 को देश के संविधान द्वारा आधिकारिक भाषा के रूप में इस्तेमाल करने के विचार को मंजूरी दी गई। हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में इस्तेमाल करने के दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। अतः हमारी मातृभाषा हिंदी को हमें सम्मान देते हुए इसे हमें अपनी आम बोलचाल की भाषा में एवं प्रत्येक स्थान पर बोलने के लिए अपनाना है। हिंदी दिवस के अवसर पर यही एक सच्चा सम्मान होगा तो आइए हम सभी यह शपथ लें कि हम सभी हिंदी भाषा को अपने जीवन में बोलने और पढ़ने के लिए अपनाएंगे।

आप सभी को आरपीएस इंटरनेशनल परिवार की तरफ से हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

















Comments

Popular posts from this blog

Value of Time Assembly Primary Wing

Honesty and Integrity Assembly Primary Wing

Power of Reading Assembly Primary Wing